Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

0
149
Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

कहा- बीजेपी का राष्ट्रवाद झूठा, ट्रम्प और चीन पर बीजेपी नहीं बोलती
Asaduddin Owaisi, (आज समाज), मुंबई: दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तब उसने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम में बदलाव किए इसलिए इन दोनों को जेल में रहना पड़ रहा है। यह कहना है एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का। ओवैसी गुरुवार (8 जनवरी) को महाराष्ट्र के धुले में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

ओवैसी ने कहा कि आज ये दो युवा, जो साढ़े पांच साल से जेल में हैं, उन्हें जमानत नहीं मिली। कानून बनाने वाले कांग्रेस के थे। क्या आजादी के बाद से कांग्रेस का कोई नेता कभी एक साल, दो साल, या साढ़े पांच साल जेल में रहा है।

दिल्ली में बैठा एनआई का इंस्पेक्टर किसी को भी आतंकवादी घोषित कर सकता है

ओवैसी ने कहा, मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि जिन मामलों में अल्पसंख्यकों को गिरफ्तार किया जाता है, उन्हें बिना चार्जशीट के 180 दिनों तक हिरासत में रखा जाएगा। कल ट्रम्प ने एक बयान दिया कि मोदी ने मुझसे बोला सर क्या मैं आपसे मिल सकता हूं प्लीज, ट्रम्प के इस बयान पर बीजेपी नहीं बोलती है। ये मुगलों और पाकिस्तान की बात करते हैं। बीजेपी का राष्ट्रवाद ड्रामा है। कांग्रेस के बनाए गए कानून को साल 2019 में अमित शाह ने और खराब कर दिया, आज दिल्ली में बैठा एनआई का इंस्पेक्टर किसी को भी आतंकवादी घोषित कर सकता है।

जमानत देने से इनकार कर चुका सुप्रीम कोर्ट

दरअसल 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों में साजिश से जुड़े मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने गुलफिशा समेत 5 लोगों को जमानत दे दी।

ये भी पढ़ें: हर समस्या के लिए नेहरू को दोषी ठहराना गलत: शशि थरूर