पंजाब सीएम ने दिल्ली सरकार के आरोपों का किया खारिज, कहा इस तरह की बचकानी बयानबाजी न करें भाजपा नेता

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर से खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। यही कारण है कि राजधानी दिल्ली गैस चैंबर में तबदील हो चुकी है। लोगों को सांस लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पंजाब से धान के अवशेष जलाने से पैदा हुआ धुंआ दिल्ली पहुंच रहा है जिस कारण राजधानी का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने दिल्ली भाजपा नेताओं की इस तरह की बयानबाजी को नकारते हुए कहा है कि पंजाब में अभी धान खेतों में खड़ी है और इसका धुंआ दिल्ली तक पहुंच गया है।

दिल्ली भाजपा के आरोपों का मान ने इस तरह दिया जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है। सीएम मान ने तरनतारन के विभिन्न इलाकों में रोड शो निकाला और संबोधन किया। इस दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी साथ थे। सीएम भगवंत मान से रोड शो के दौरान एक किसान ने पराली जलाने व आ रही मुश्किलों पर सवाल पूछ लिया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर तंज कस दिया। सीएम मान ने कहा कि अभी तो पंजाब में पराली जली नहीं है और दिल्ली वालों ने पंजाब को दोष देना शुरू कर दिया। यहां दिल्ली वाले और दूसरी तरफ लाहौर वाले पंजाब को धुएं के लिए कोसते हैं। क्या पंजाब का धुआं 360 डिग्री घूमता है।

दिल्ली को पंजाब का धुंआ दिखाई देता है, हरियाणा का नहीं

वहीं, सीएम मान ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए कि उन्हें पंजाब का धुआं तो दिखता है, लेकिन हरियाणा का धुआं नहीं दिखता। हरियाणा तो दिल्ली के पास है। वहीं, उन्होंने किसान को आश्वासन दिया कि हम इसका हल भी निकालेंगे। पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से उचित सब्सिडी की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टी वालों ने गुरुधामों पर टैंक चढ़ाए।

माफी गलती की होती है, गुनाहों की सजा होती है। ऐसे कैसे माफ कर दें। सीएम मान ने सुखबीर बादल पर भी तंज कसा और कहा कि अकाल तख्त साहिब पर जाकर अपनी गलतियों के लिए हां बोलते हैं। लेकिन, बाहर आकर कहते हैं कि मैने ऐसे ही कह दिया। क्या अकाल तख्त साहिब के सामने झूठ बोला था। लोगों ने इनकी गलतियों के लिए इन्हें नीचे उतारा है।