यूट्यूबर ध्रुव राठी के घर चिपका कोर्ट समन, 17 अक्टूबर को सुनवाई, जाने क्या है पूरा मामला

0
117
बीजेपी IT सेल से जुड़े मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट की ओर से जारी समन गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में उनके घर के गेट पर चस्पा किया गया है. यह मामला ध्रुव राठी के ‘बीजेपी IT सेल पार्ट-2’ वीडियो से जुड़ा है. मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी है.
ध्रुव राठी के घर चिपका कोर्ट समन,17 अक्टूबर को सुनवाई, जाने क्या है पूरा मामला

गुरुग्राम. जर्मनी में रहने वाले भारतीय यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्तूबर को बुलाए गए जंतर मंतर आंदोलन में शामिल होने भारत आने के बाद उनके खिलाफ एक पुरानी मामला सामने आ गया है. जानकारी के मुताबिक उनके घर पर कोर्ट का समन चिस्पा किया गया है. यह मामला 8 साल पुरानी बताया जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी के IT सेल से जुड़े मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट की ओर से समन जारी किया गया है. इसे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में ध्रुव राठी घर के गेट पर चस्पा किया गया है. यह मामला ध्रुव राठी के ‘बीजेपी IT सेल पार्ट-2’ वीडियो से जुड़ा है. मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी है.

2018 में दर्ज हुआ था मानहानि का मामला

बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी के खिलाफ इस मामले में बीजेपी IT सेल के सदस्य विकास पांडे ने साल 2018 में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने वीडियो में लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताई थी. इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक, ध्रुव राठी तक समन पहुंचाने की कोशिश पिछले कई सालों से की जा रही थी. अब दिल्ली की साकेत कोर्ट की ओर से जारी समन को गुरुग्राम स्थित उनके आवास के गेट पर चस्पा किया गया है. इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी. यह अदालत की सुनवाई और संबंधित आदेशों पर निर्भर करेगा.

17 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

आपको बता दें कि मामले में अदालत की अगली सुनवाई शनिवार, 17 अक्टूबर को निर्धारित की गई है. समन चस्पा किए जाने की कार्रवाई के समय को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. यह ऐसे समय हुई है जब 16 अक्टूबर को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के झंडा फहराने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. ध्रुव राठी ने भी सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से संबंधित पोस्ट साझा की है.