मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Haryana Weather Update (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया। जिन जिलों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल है। बाकी 16 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रविवार देर रात को गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी, फरीदाबाद और नारनौल में तेज बारिश हुई।

फरीदाबाद में बारिश सुबह तक जारी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 22% ज्यादा बारिश हुई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

अधिकतम तापमान में आई गिरावट

रविवार (6 जुलाई) को कैथल, अंबाला और यमुनानगर में बारिश हुई, जिससे प्रदेश के औसत तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

यह भी पढ़े : कुरुक्षेत्र में थाने के बाहर सब इंस्पेक्टर की धुनाई