45 45 डिग्री के पार पहुंचा रोहतक और सिरसा का तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज से प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गम्र तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की तरफ से दिन और रात दोनों समय गर्मी पड़ने का अंदेशा जताया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को हरियाणा के 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। सबसे ज्यादा सिरसा और रोहतक में तापमान दर्ज किया गया। यहां तापमान 45 डिग्री को पार कर गया था।
हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने 11 जून तक इसी तरह का मौसम रहने का अंदेशा जताया है। 2 दिन राजस्थान से सटे हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में रेगिस्तानी हवाएं बहने से तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है। भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट वेव चलने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर के समय घर पर रहने की सलाह दी गई है।
3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 9 जून : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट।
- 10 जून : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में येलो अलर्ट।
- 11 जून : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में येलो अलर्ट।