शुक्रवार को मौसम में हो सकता है बदलाव
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 9 जिलों में लू चलने को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकि जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में आॅरेंज अलर्ट जार किया गया है। उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल है। इसके अलावा गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में लू के चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल प्रदेश में लू का प्रकोप रहेगा। इसके बाद शुक्रवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कल इन जिलों में लू का येलो अलर्ट

12 जून को प्रदेश के 15 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में लू चलने का येलो अलर्ट है। बाकी 7 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

सिरसा रहा सबसे गर्म 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

मंगलवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। इधर, सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।