कहा, पंजाब की तरक्की में सहयोग करने की बजाय दुश्मनों वाली भूमिका निभा रही हैं विपक्षी पार्टियां

Punjab Breaking News (आज समाज), संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर के लेहरा में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान एकत्रित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि प्रदेश में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा।

कार्यक्रम में सीएम ने विपक्ष की ओर से अपने निजी राजीनीति हितों के लिए प्रदेश की तरक्की में रुकावटें पैदा करने की सख्त आलोचना की। मान ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने पंजाब और पंजाबियों के प्रति संकीर्ण सोच रखी हुई है। विपक्षी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बौखलाहट में आकर सरकार को बदनाम करने की बेतुकी कोशिशें कर रहे हैं लेकिन किसी भी मुद्दे की घाट के कारण बुरी तरह असफल रहे हैं।

प्रदेश की जनता ऐसे नेताओं को नकार चुकी

मान ने कहा कि प्रदेश के सूझवान लोग पहले ही इन राजनीतिक नेताओं को इनके गुनाहों के लिए बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं और वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इन नेताओं ने प्रदेश और इसके लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है और अब वह अपने पापों की कीमत चुका रहे हैं।

कहा, आज हम बिना भेदभाव दे रहे रोजगार

अपनी सरकार की प्राप्तियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को सरकारी नौकरियां निरोल मेरिट के आधार पर दी गई हैं जिससे विदेश जाने के रुझान को नकेल पड़ी है और नौजवान पीढ़ी में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब बरकत वाली धरती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार लोगों के लंबे समय से लटक रहे मसलों को हल कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश की तरक्की और विकास और इसके लोगों की खुशहाली के लिए अथक मेहनत कर रही है।

शिक्षा का स्तर उठाने के लिए सरकार प्रयासरत्त

शिक्षा के प्रति अपनी वचनबद्धता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रामीण नौजवानों के लिए बुनियादी शिक्षा यकीनी बनाने के लिए गांवों में नई लाइब्रेरियां और कॉलेज स्थापित करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अब लोगों के प्यार का कर्ज चुक रहा हूं। भगवंत सिंह मान ने अनुसूचित जाति भाईचारों, खेत मजदूरों और अन्य वर्गों के लिए शुरू की गईं कई भलाई योजनाओं के बारे में और जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पंजाब पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा