CDS Anil Chauhan: आॅपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ: सीडीएस

0
122
CDS Anil Chauhan: आॅपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ: सीडीएस
CDS Anil Chauhan: आॅपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ: सीडीएस

इमरजेंसी हालातों के लिए स्टैंडर्ड सिस्टम कर रहे डेवलप
CDS Anil Chauhan, (आज समाज), पुणे: आॅपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ। भारत के आॅपरेशन ने पाकिस्तान को संवैधानिक संशोधन करने के लिए मजबूर किया। ये इस बात का सबूत है कि पड़ोसी देश को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को चीफ आॅफ डिफेंस फोर्स (सीडीएफ) जैसा नया पद बनाना पड़ा। ये पद तीनों सेनाओं को सेंट्रलाइज्ड करने के लिए बनाया गया। यह कहना है भारत के चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का।

अनिल चौहान शुक्रवार को पुणे पब्लिक पॉलिसी फेस्टिवल में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि हम इमरजेंसी हालातों में लागू करने के लिए एक स्टैंडर्ड सिस्टम डेवलप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर के बाद उच्च रक्षा संगठन से जुड़े कई आॅपरेशनल सबक सामने आए हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने उरी, डोकलाम, गलवान, बालाकोट और आॅपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में अलग-अलग कमांड व्यवस्थाओं के तहत काम किया है।

आॅपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को करना पड़ा संविधान में संशोधन

भारत में प्रस्तावित संयुक्त थिएटर कमांड को लागू करने की समय सीमा 30 मई 2026 तक बढ़ाई गई है। सशस्त्र बल इस व्यवस्था को तय समय से पहले लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पाकिस्तान में किए गए बदलावों से पता चलता है कि आॅपरेशन के दौरान पाकिस्तान की कई कमियां और कमजोरियां सामने आईं। पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 243 में संशोधन से उसके उच्च रक्षा संगठन में बड़े बदलाव हुए हैं।

चीफ आॅफ डिफेंस फोर्सेस का पद बनाया गया

उन्होंने जॉइंट चीफ्स आॅफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन का पद खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह चीफ आॅफ डिफेंस फोर्सेस का पद बनाया गया है। सीडीएफ का पद केवल सेना प्रमुख द्वारा संभाले जाने का प्रावधान संयुक्तता के सिद्धांत के खिलाफ है। पाकिस्तान में नेशनल स्ट्रैटजी कमांड का गठन किया गया है। पहले बनाए गए आर्मी रॉकेट फोर्सेज कमांड से पारंपरिक और रणनीतिक क्षमताएं बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: गुवाहाटी से कोलकाता के बीच दौड़ेगी पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी 17 जनवरी को करेंगे उद्घाटन