मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों व संगठन के नेताओं की लगाई ड्यटियां
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: भाजपा 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी पर हरियाणा के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को 1975 के आपातकाल की याद दिलाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री, पूरी कैबिनेट और संगठन के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। भाजपा इस ऐतिहासिक घटना की 50वीं वर्षगांठ को इस तरह मनाएगी कि नई पीढ़ी उस दौर के हालात को समझ सके।
पार्टी ने तय किया है कि बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए हमले को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। भाजपा ने कार्यक्रम के लिए 27 जिलों के अनुसार कार्यक्रम के लिए ड्यूटियां लगाई हैं। संगठन की दृष्टि से 5 नए जिलों में हांसी, बल्लभगढ़, गोहाना, डबवाली व गुरुग्राम ग्रामीण को शामिल किया गया है।
जनसंघ, जनता पार्टी और आरएसएस ने किया था विरोध
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था। उस समय जनसंघ विपक्ष की भूमिका में था और जेपी आंदोलन के तहत देशभर में जबरदस्त आंदोलन हुआ था। जनसंघ, जनता पार्टी और आरएसएस ने मिलकर इसका विरोध किया था।
मुख्यमंत्री नायब सैनी रहेंगे करनाल में
25 जून को आपातकाल काला अध्याय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में रहेंगे, उनके साथ सहवक्ता के तौर पर भारत भूषण जुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला में रहेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के साथ दीपक मंगला फरीदाबाद में रहेंगे तो केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के साथ गार्गी कक्कड़ गुरुग्राम के कार्यक्रम में शामिल रहेंगी। हांसी में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के साथ सुनीता दांगी रहेंगी।
यह भी पढ़े : हरियाणा के 13 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
यह भी पढ़े : हरियाणा में कुम्हारों को आवंटित जमीन से हटेंगे कब्जे