जीवन में सुख-समृद्धि का होगा वास
Vinayak Chaturthi, (आज समाज), नई दिल्ली: हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान गणेश प्रसन्न होते है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, जिससे ग्रहों की अशुभता दूर होती है और बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है?

विनायक चतुर्थी पर बप्पा को चढ़ाएं ये चीजें

  • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को दही चढ़ाना चाहिए।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को नारियल अर्पित करना चाहिए।
  • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर गणेश जी को मोदक चढ़ाने चाहिए।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर विघ्नहर्ता को केले का भोग लगाना चाहिए।
  • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को गाजर के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को लगाना चाहिए।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर श्री गणेश को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
  • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर गणेश जी को केले अर्पित करने चाहिए।

ये भी पढ़ें: इस तरीके से करें ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का जाप