फूल चढ़ाने से भगवान जल्दी होते हैं प्रसन्न
Ganesh Puja, (आज समाज), नई दिल्ली: शास्त्रों में पूजा के दौरान फूलों के महत्व को बताया गया है, खासकर भगवान गणेश की आराधना में। बिना फूल के किसी भी भगवान की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि फूल चढ़ाने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। पूजा होने से पहले सर्वप्रथम गणेश की उपासना की जाती है। गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुए गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय फूल जरूर अर्पित करें।

आइए जानते हैं भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए उन्हें कौन से फूल अर्पित करने चाहिए। गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान, उन्हें प्रसन्न करने के लिए उन्हें प्रिय फूल अर्पित करने चाहिए। आइए जानते हैं गणेशजी को कौने फूल अर्पित करने

गेंदे के फूल

भगवान गणेश को गेंदे के फूल बहुत प्रिय है। भगवान गणेश की पूजा में अधिकतर इन फूलों का उपयोग किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि गेंदे के फूल भगवान गणेश को अर्पित करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इन फूलों को अर्पित करने से आर्थिक परेशानियां भी समाप्त होती हैं।

गुडहल के फूल

भगवान गणेश को गुडहल का फूल अर्पित करने से व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है और जीवन में समृद्धि प्राप्त करते हैं। साथ ही भगवान गणेश अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं।

पारिजात के फूल

पारिजात के फूल भी भगवान गणेश को अधिक प्रिय हैं। जो लोग संतान सुख प्राप्त करना चाहते हैं वह इस फूल को भगवान गणेश को जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से संतान सुख में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

कंद के फूल

भगवान गणेश को कंद के फूल अर्पित करने से जीवन में सुख शांति बनी रही है। साथ ही घर परिवार के सदस्यों में प्रेम और मधुरता बनी रहती है।

अपराजिता के फूल

जिस किसी व्यक्ति की शादी में बाधा आ रही हैं उन्हें भगवान गणेश को अपराजिता के फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से विवाह की इच्छाएं पूरी होती हैं।

ये भी पढ़ें : 3 पहर करना चाहिए हनुमान चालीसा का पाठ