कहा, जनता और शासन के बीच की दूरी को कम करना आज की जरूरत

Delhi News Hindi (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की जनता पिछले करीब ढाई साल से सरकारों द्वारा ठगी जारी रही है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता हालिस की जिसका परिणाम है कि आज दिल्ली विकास के मामले में काफी ज्यादा पिछड़ चुकी है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अब दिल्ली में कोई ऐसा कार्य नहीं होगा जो अधूरा रह जाए।

जनता की हर मांग पूरी होगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सांसद और विधायकों द्वारा सुझाए गए सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अजय महावर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संवाद का बेहतर मंच है चौपाल

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यह चैपाल न केवल आम नागरिकों से संवाद का माध्यम बनेगी, बल्कि यह शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिग्नेचर ब्रिज के निकट प्रस्तावित स्काई यू-टर्न निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने यमुना विहार रोड और आसपास के क्षेत्रों में जारी विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के मानकों के अनुसार पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैपाल भारतीय परंपरा का वह मंच है, जहां न सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि समाधान की दिशा भी निकलती है। आज दिल्ली जैसे महानगर में चैपाल का उद्घाटन एक संदेश है कि विकास की दौड़ में भी हम अपनी जड़ों से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आप के घोटाले की हो सीबीआई जांच : कांग्रेस