All Rights ReservedView Non-AMP Version
  • Homepage
  • दुनिया
दुनिया

North Korea News: बाढ़ व भूस्खलन रोकने में नाकाम रहने पर तानाशाह किम जोंग के आदेश पर 30 अफसरों को फांसी दी गई

North Korea News : बाढ़ व भूस्खलन रोकने में नाकाम रहने पर तानाशाह किम जोंग के आदेश पर 30 अफसरों को फांसी दी गई

Dictator & President Kim Jong (आज समाज), सियोल: उत्तर कोरिया के नेता और तानाशाह किम जोंग उन का एक और रूह कंपा देने वाला फैसला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार फिर सनकी फैसला लेते हुए किम जोंग ने 30 अधिकारियों को फांसी दे दी है। जानकारी के मुताबिक गर्मियों में भारी बाढ़ व भूस्खलन को रोकने में कथित रूप से नाकाम रहने के कारण उत्तर कोरियाई नेता के आदेश पर 30 अधिकारियों फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।

बाढ़ के कारण करीब 4000 लोग मारे गए

उत्तर कोरियाई केंद्रीय समाचार एजेंसी ने पहले बताया था कि किम जोंग ने जुलाई में चागांग प्रांत में आई भीषण बाढ़ के बाद अफसरों को सख्ती से दंडित करने का आदेश दिया गया था। इस बाढ़ के चलते काफी संख्या में लोगों की जान चली गई थी और 15,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ के चलते लगभग 4,000 लोगों की मौत हो गई।

फांसी देने की पुष्टि नहीं की गई

रिपोर्टों में कहा गया है कि 20 से 30 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था। बताया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पिछले माह के अंत में एक ही समय में 20 से 30 अफसरो को सजा-ए-मौत का आदेश दिया गया। हालांकि 30 लोगों को फांसी दिए जाने रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की गई। जिन अधिकारियों को फांसी दी गई उनकी पहचान भी उजागर नहीं की गई है।

आपातकालीन बैठक में बर्खास्त कर दिए थे कई अफसर

हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि किम जोंग ने बाढ़ के दौरान एक आपातकालीन बैठक में कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था। बैठक के बाद ऐसी खबरें आई कि बर्खास्त किए गए अधिकारी इतने चिंतित थे कि उन्हें नहीं पता कि कब उनकी गर्दन कट जाएगी। किम जोंग को हाल के महीनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करते और निवासियों से मिलते हुए देखा गया था।

किम जोंग की पहली बार नहीं ऐसी कार्रवाई

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किम जोंग द्वारा कथित विफलता के लिए अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई हो। वर्ष 2019 में भी किम सरकार ने कथित तौर पर किम और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच शिखर सम्मेलन के लिए बातचीत करने में विफल रहने के लिए अमेरिका में अपने परमाणु दूत किम ह्योक चोल को मार डाला था। किम जोंग को उनकी सनक के कारण दुनियाभर में सबसे खतरनाक नेता माना जाता है। वह दूसरे देशों के लिए नहीं बल्कि अपने देश के लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक माने जाते हैं। अमेरिका तक किम से घबराता है।

Vir Singh

Next Skin care: सुंदर त्वचा के लिए चन्दन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद »
Previous « Tips to remove eye liner : जानिए आई लाइनर को रिमूव करने के टिप्स
Share
Published by
Vir Singh
Tags: 30 officials executed in North KoreaFloods Killed Many in North KoreaNorth Korea Hanging newsPresident Kim Jong
1 year ago

    Related Post

  • Important Historical Events of 05 November : जानिए 5 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
  • Important Historical Events of 04 November : जानिए 4 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
  • Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

Recent Posts

  • खास ख़बर

Important Historical Events of 05 November : जानिए 5 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Important Historical Events of 05 November :आज समाज नेटवर्क(1999 – वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़…

4 hours ago
  • चरखी दादरी

Farmers Protest : सरकार ने हठ्धर्मिता नहीं छोड़ी तो किसानों का रोष भारी पड़ेगा

Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क)बाढड़ा। श्योराण खाप अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला ने कहा कि बाढड़ा की…

5 hours ago
  • हरियाणा

Charkhi Dadri News : वॉट्सऐप पर आया है शादी का कार्ड तो हो जाएं सावधान?

कार्ड डाउनलोड करने पर हो सकता है बैंक अकाउंट खाली Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क)चरखी…

5 hours ago
  • खास ख़बर

Important Historical Events of 04 November : जानिए 4 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Important Historical Events of 4 November: आज समाज नेटवर्क (1618 - औरंगज़ेब - मुग़ल शासक)…

5 hours ago
  • पंचकूला

Panchkula News : नाके पर चैकिंग के दौरान चोरी के ऑटो समेत युवक गिरफ्तार, ऑटो बरामद कर जेल भेजा

पुलिस को देखकर ऑटो मोड़कर भागने की कोशिश भी की, लेकिन क्राइम ब्रांच की मुस्तैदी…

5 hours ago
  • पंचकूला

Panchkula News : दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव 2025 का समापन

एस. डी. एम. श्री चंद्रकात कटारिया ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित Panchkula News(आज समाज…

5 hours ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
  • L