रूस ने परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका के साथ न्यू स्टार्ट ट्रीटी खत्म करने का ऐलान किया

0
270
New START Nuclear Treaty
रूस ने परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका के साथ हुई न्यू स्टार्ट ट्रीटी खत्म करने का ऐलान किया

आज समाज डिजिटल, मास्को,(New START Nuclear Treaty): रूस ने परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका के साथ 11 साल पुरानी न्यू स्टार्ट ट्रीटी खत्म करने का ऐलान किया है। रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है और इससे ठीक तीन दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़ें : Coronavirus: देश में कोरोना वायरस के 125 नए मामले, सक्रिय 1935

दोनों देशों को रखनी थी परमाणु संख्या सीमित

न्यू स्टार्ट ट्रीटी के तहत एक संवाद तंत्र बना हुआ था और इसके अनुसार दोनों देशों को परमाणु संख्या सीमित भी रखनी थी। इसके तहत एक-दूसरे के परमाणु हथियारों का निरीक्षण भी होता था और हथियारों के इस्तेमाल की स्थिति न आने देने की बात भी थी। यह समझौता 2026 तक था, लेकिन यूक्रेन युद्ध से पैदा हुए तनाव के बीच पुतिन ने समझौता तोड़कर आशंकाएं बढ़ा दी हैं। यह रूस व अमेरिका के बीच अंतिम बड़ा समझौता है जिसे तोड़ दिया गया है।

जंग टालने के प्रयासों को अमेरिका ने सफल नहीं होने दिया

पुतिन ने कहा, रूस ने शुरुआत में जंग टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो व अमेरिका ने इन्हें सफल नहीं होने दिया। उन्होंने हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं। रूसी राष्टÑपति ने कहा कि यूक्रेन में लक्ष्यों की प्राप्ति तक कार्रवाई जारी रहेगी। रूस को बर्बाद करने के लिए पश्चिमी देशों ने आधुनिक इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन इसका रूस की अर्थव्यवस्था पर खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

दुनिया को युद्ध की आग में धकेलना चाहता है नाटो

्रपुतिन ने दुनिया को आगाह करते हुए कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) रूस को बर्बाद करके दुनिया को युद्ध की आग में धकेलना चाहता है। इसी के चलते अमेरिका नाटो का विस्तार कर रहा है। यूक्रेन के साथ ही फिनलैंड और स्वीडन को भी नाटो में शामिल करने की अमेरिका की योजना है।

ये भी पढ़ें : उत्तर-पश्चिम व केंद्रीय सहित समूचे पश्चिम भारत में असामयिक बढ़ रही गर्मी, जनजीवन प्रभावित

Connect With Us: TwitterFacebook

 

SHARE