- करीब 20.8 लाख छात्रों ने लिया था परीक्षा में हिस्सा
- महेश कुमार ने 720 में से 686 अंक हासिल किए
NEET UG 2025 Result Decalred, (आज समाज), नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज नीट यूजी 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। पुरुषों में राजस्थान के महेश कुमार (Mahesh Kumar) ने आल इंडिया टॉप किया है। वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन कर अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन किया है।
दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया
पुरुषों में दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया (Utkarsh Awadhiya) हैं और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के कृषांग जोशी (Krishang Joshi) हैं। महेश ने 720 में से 686 अंक हासिल कर आल इंडिया फर्स्ट रैंकिंग हासिल की है। टॉपर्स की लिस्ट में गुजरात और देश की राजधानी दिल्ली व महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी जगह बनाई है। उत्कर्ष अवधिया ने 720 में से 682 अंक प्राप्त कर दूसरी रैंक हासिल की है।
टॉपर्स 10 की सूची में अविका अग्रवाल शीर्ष स्थान पर
10 टॉपर्स की सूची में अविका अग्रवाल (Avika Agarwal) लड़कियों में शीर्ष स्थान पर हैं। लड़कियों में उन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। लड़कियों में उन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। बता दें कि देशभर के 5 हजार से ज्यादा सेंटरों पर नीट यूजी 2025 की परीक्षा पिछले महीने चार मई को 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी। लगभग 20.8 लाख छात्रों ने इस बार एग्जाम में हिस्सा लिया था। एनटीए ने बताया कि इस साल 12.36 लाख कैंडिडेट्स ने क्वालिफॉई किया है। इस परीक्षा को क्वालिफॉई करने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में MBBS के कोर्सेज में डायरेक्ट दाखिला मिलेगा।
टॉप 10 में ये शामिल
टॉप 10 में चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा, पांचवें स्थान पर अविका अग्रवाल, छठे स्थान पर गुजरात के जेनिल भयानी, सातवें स्थान पर पंजाब के केशव मित्तल, आठवें स्थान पर गुजरात के झा भव्य चिराग, 9वें स्थान पर दिल्ली के हर्ष केदावत और 10वें स्थान पर महाराष्ट्र के आरव अग्रवाल हैं।