103 साल की उम्र में सुप्रभा देवी ने ली अंतिम सांस
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की चाची का गत दिवस निधन हो गया। सुप्रभा देवी 103 साल की थी। वह अपने बेटे कुलवीर हुड्डा के साथ उत्तराखंड के बाजपुर में रहती थी। कुलवीर हुड्डा ने यहां पर फार्महाउस बनाया हुआ था। वह खेती करते थे। हाल ही में सुप्रभा देवी अपने पोते के पास रहने गुरुग्राम आई थी। यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भगवान से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। पूर्व सीएम हुड्डा ने बताया कि गुरुग्राम के मारुति रोड स्थित नॉटिंग हिल बैंक्विट हॉल में 22 जून को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रस्म क्रिया होगी।

राजनीति से दूर थे पूर्व सीएम के चाचा फतेह सिंह

पूर्व सीएम के चाचा फतेह सिंह का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं था। वह खेती करते थे। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के बाजपुर में जमीन लेकर फार्महाउस बनाया था। हालांकि, वर्षों पहले उनका देहांत हो गया था। इसके बाद से उनके बेटे कुलवीर हुड्डा इसकी देखभाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी