Nationwide Strike: पश्चिम बंगाल में देशव्यापी बंद बेअसर, ट्रेड यूनियनों ने किया है बंद का ऐलान

0
103
Nationwide Strike
Nationwide Strike: पश्चिम बंगाल में देशव्यापी बंद बेअसर, ट्रेड यूनियनों ने किया है बंद का ऐलान

Trade Unions Strike, नई दिल्ली/कोलकाता: सेंट्रल ट्रेड यूनियनों (Central Trade Unions) ने अपनी मांगों को लेकर आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन (All India Trade Union) कांग्रेस की महासचिव (general secretary) अमरजीत कौर (Amarjeet Kaur) ने कहा कि गुरुवार सुबह पूरे देश में आम हड़ताल शुरू हो गई है और उन्हें असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों से आंदोलन की रिपोर्ट मिली है।

केरल : कन्नूर और कासरगोड में व्यापक असर

वहीं केरल (Kerala) के कन्नूर ( Kannur) और कासरगोड (Kasaragod) जिलों में इसका व्यापक असर दिख रहा है। विरोध-प्रदर्शनों के कारण इन जिलों में आम जिंदगी लगभग ठप हो गई है। हालांकि  पश्चिम बंगाल में बंद का कोई असर नजर नहीं आया है। राजधानी कोलकाता व राज्य के अन्य शहरों में स्थिति पूरी तरह  सामान्य है। निजी और सरकारी कार्यालय सामान्य तौर पर संचालित हो रहे में सामान्य तौर पर कामकाज चल रहा है।

30 करोड़ वर्कर के हड़ताल में शामिल होने का दावा

ट्रेड यूनियनों के आह्वान के मुताबिक जॉइंट फोरम से जुड़े कर्मचारी और वर्कर्स एक दिन की हड़ताल करेंगे ताकि केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी, किसान-विरोधी और देश-विरोधी कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों के प्रति अपना विरोध दिखाया जा सके।  फोरम ने दावा किया है कि नए लेबर कोड और दूसरे मुद्दों के विरोध में 30 करोड़ वर्कर आम हड़ताल के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।

गुजरात : प्रतीकात्मक विरोध-प्रदर्शन

कुछ ट्रेड यूनियन सदस्यों ने गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में प्रतीकात्मक विरोध व प्रदर्शन किए। राज्य में जबरन बंद या बड़ी घटनाओं की कोई रिपोर्ट नहीं है। बैंक आॅफ बड़ौदा के कर्मचारी संघ के महासचिव आशीष मधु ने कहा कि हालांकि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी काम से दूर रहे, लेकिन बैंकों के दिन-प्रतिदिन के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अहमदाबाद वेपारी महाजन के आशीष झवेरी ने भी पुष्टि की कि शहर के बाजारों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं पड़ा

झारखंड : कुछ हिस्सों में सदस्य सड़कों पर उतरे

भारत बंद के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में कई ट्रेड यूनियनों के सदस्य सड़कों पर उतरे। बैंक आॅफ इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन के राज्य डिप्टी जनरल सेक्रेटरी उमेश दास ने कहा कि हड़ताल से बैंकिंग, इंश्योरेंस और कोयला सेक्टर प्रभावित हुए हैं। लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस ने भी हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। राज्य कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी राकेश सिन्हा ने कहा, नए लेबर कोड ने जॉब सिक्योरिटी को कम कर दिया है, कानूनी सुरक्षा उपायों को कमजोर कर दिया है और मालिकों की नौकरी पर रखने की आजादी को बढ़ा दिया है, जिससे मजदूरों के अधिकारों और हितों पर बुरा असर पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश : सिविलियन एम्प्लॉई देर से काम पर आए

मध्य प्रदेश ट्रेड यूनियन की हड़ताल में 25,000 से ज्यादा सिविलियन डिफेंस स्टाफ एक घंटा देर से काम पर आए। आल-इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (एआईडीईएफ) ने कहा कि पूरे देश में ट्रेड यूनियन की हड़ताल को सपोर्ट करते हुए पूरे मध्य प्रदेश में डिफेंस जगहों पर काम करने वाले 25,000 से ज्यादा सिविलियन एम्प्लॉई एक घंटा देर से काम पर आए। एआईडीईएफ के प्रेसिडेंट एसएन पाठक ने बताया कि राज्य की छह आर्डनेंस फैक्ट्रियों, 506 आर्मी बेस वर्कशॉप, सेंट्रल आर्डनेंस डिपो और मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज में तैनात 25,000 से ज्यादा सिविलियन वर्कर विरोध में एक घंटा देर से ड्यूटी पर आए।

विशाखापत्तनम में निकाला बड़ा विरोध मार्च

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई आॅल-इंडिया स्ट्राइक के हिस्से के तौर पर, सीपीआई और एआईटीयूसी के नेतृत्व में विशाखापत्तनम में एक बड़ा विरोध मार्च निकाला गया। उधर तमिलनाडु के कोयंबटूर में ट्रेड यूनियनों ने चार लेबर कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रैली जीवीएमसी जोनल आॅफिस में अंबेडकर की मूर्ति से शुरू हुई और मार्केट सेंटर, साथ ही मधुरवाड़ा सहित अन्य जोनल इलाकों तक गई।

Also Read: Nationwide Strike, मांगों को लेकर दूसरे दिन भी गरजे कर्मचारी