Weather Update 24 March 2022 दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री , इन इलाके में बारिश के अनुमान

0
552
Weather Update On 7 June 2022
Weather Update On 7 June 2022

Weather Update 24 March 2022 दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री , इन इलाके में बारिश के अनुमान

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Weather Update 24 March 2022 : देश के ज्यादतर इलाके में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगो के पसीने छुड़वा दिए और मार्च के महीने में ही लोग ए.सी. का इस्तेमाल करने लग गए है। पारा इतनी तेजी से चढ़ रहा है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी कहां से आ गई। (Weather Update 24 March 2022) हालांकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।लेकिन उत्तर भारत में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

सुबह से ही तेज धूप निकलने से पारा बढ़ने लगता। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली (Delhi Mausam ka Haal) में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है।

10 दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाको में हीट वेव और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 10 दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। (Weather Update 24 March 2022) हीट वेव लोगों की परेशानियों का सबब बन सकती है। कई राज्यों में लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

इस बीच दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और तेलंगाना और दक्षिण महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। (Weather Update 24 March 2022) वहीं जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।

Also Read: BGMI Redeem Code Today 21 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE