राज बब्बर की घर वापसी पर अटकलें, यह है असलियत UP Elections Raj Babbar Update

0
1326

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:
UP Elections Raj Babbar Update: फिल्म अभिनेता रहे राज बब्बर ने अपना राजनीतिक सफर पिछले समय में रहे जनता दल से किया था। इसके बाद वे मुलायम सिंह के समय में समाजवादी पार्टी में कूच कर गए। बस यहीं से शुरू हुआ उनके राजनीतिक बुलंदियों में जाने का सफर। इसी बीच 2006 में राज बब्बर ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया। इसके बाद हाथ थामा कांग्रेस का। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच राज बब्बर के सपा में शामिल होने की चचार्एं बहुत तेजी से चल रही हैं।

चल रहा पार्टी छोड़ने का सिलसिला UP Elections Raj Babbar Update 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला चल रहा है।(UP Elections Raj Babbar Update) यूपीए सरकार में मंत्री रहे आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस छोड़कर कमल थाम लिया है। अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के भी घर वापसी की चचार्एं तेज हैं, क्योंकि सपा के प्रवक्ता ने इसके संकेत भी दिए हैं।

सपा प्रवक्ता के इशारों का मतलब UP Elections Raj Babbar Update

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने आज इशारा करते हुए लिखा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व समाजवादी नेता, अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे। सपा प्रवक्ता ने जो तीन इशारे किए हैं (UP Elections Raj Babbar Update)  वे सभी राज बब्बर की ओर संकेत कर रहे हैं। ऐसे में राज बब्बर के सपा में शामिल होने की सियासी चचार्एं तेज हो गई हैं, क्योंकि कांग्रेस में 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही वह साइडलाइन चल रहे हैं।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान UP Elections Raj Babbar Update

इस बारे में एक इंटरव्यू में जब अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने सीधे-सीधे कोई जवाब नहीं दिया, मगर कहा कि राज बब्बर समाजवादी पार्टी में रहे हैं। अगर कोई फैसला होगा तो हम लोग छिपा नहीं पाएंगे। (UP Elections Raj Babbar Update) और कोई अगर किसी पार्टी में जा रहा होगा तो कोई रोक नहीं सकता किसी को।

प्रियंका गांधी सक्रिय, राजबब्बर नहीं UP Elections Raj Babbar Update

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान जब से प्रियंका गांधी ने अपने हाथों में ली है, तब से राज बब्बर सक्रिय नहीं हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद ही राज बब्बर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वह कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं। कांग्रेस के जी-23 नेताओं में राज बब्बर का भी नाम है।

ऐसे शुरू हुआ राज बब्बर के नेता बनने का सफर UP Elections Raj Babbar Update
UP Assembly Elections 2022 Raj Babbar Update
UP Assembly Elections 2022 Raj Babbar Update

फिल्म अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने अपने सफर की शुरुआत जनता दल से की थी। 5 साल तक जनता दल के साथ रहने के बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 1994 में सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा तो 2004 में सपा के टिकट पर ही जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। सपा में अमर सिंह का सियासी प्रभाव बढ़ने के बाद 2006 में उन्होंने सपा से नाता तोड़ लिया और पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के साथ मिलकर जनमोर्चा का गठन किया।

डिंपल यादव के खिलाफ लड़े थे राज बब्बर UP Elections Raj Babbar Update

सपा छोड़ने के करीब दो साल बाद राज बब्बर ने साल 2008 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2009 में कन्नौज और फिरोजाबाद सीट से सांसद चुने गए, जिसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद सीट छोड़ दी। 2009 लोकसभा उपचुनाव में सपा के टिकट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उतरी तो कांग्रेस ने उनके खिलाफ राज बब्बर को उतारा।

Also Read : RSMSSB APRO Recruitment 2022 एपीआरओ पदों पर भर्ती, 14 फरवरी तक आवेदन
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE