Today Weather Update दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दो दिन शीतलहर, बारिश भी

0
554
Today Weather Update
Today Weather Update

Today Weather Update

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Today Weather Update इस बार पश्चिमी विक्षोभ का अंदाजा हिमालयी क्षेत्र में लगाया जा रहा है। इससे राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में दो दिन तक शीतलहर चलने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर Today Weather Update 

 Today Weather Update 
Today Weather Update

एक के बाद एक बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारत के उत्तरी राज्यों में कई दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसका पूवार्नुमान जाहिर किया है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों एवं तेलंगाना-तटीय आंध्रप्रदेश में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और वज्रपात अनुमान है।

कई जगह वज्रपात भी 

मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका भी जतायी है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में अभी दो दिन तक शीतलहर रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि कई राज्यों में रात में और सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है।

 Also Read : आशा गोयल बनी जेसीआई प्रधान Oath Taking Ceremony Held

SHARE