टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वालों को तमिलनाडु सरकार देगी इनामी राशि

0
339
Chief Minister of Tamil Nadu
Chief Minister of Tamil Nadu

तमिलनाडु सरकार ने टोक्यो में होने वाले इस साल के ओलंपिक खेलों में जीतने वालों के लिए इनामी राशी का एलान किया है। मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन ने कहा कि इस इस टोक्यो ओलंपिक गेम्स में जो खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतेंगे उसे तीन करोड़ और रजत के लिए तो 2 करोड़ वहीं कास्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस साल जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत का थीम सॉन्ग हाल ही मे लॉन्च किया गया था। मोहित चौहान ने यह थीम सॉन्ग तैयार किया है, जिसका शीर्षक लक्ष्य तेरा सामने है है। इसके साथ ही उन्होंने इसे गाया भी है। टोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, जिसके लिये अभी तक 100 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है। हाल ही में विदेश में ओलंपिक की तैयारियों में जुटे भारतीय खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली थी। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने साफ कहा था कि 14 दिन से ज्यादा विदेश में तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को सीधे टोक्यो आने पर तीन दिन के एकांतवास में नहीं भेजा जाएगा। एकांतवास में भारत से आने वाले खिलाड़ी भेजे जाएंगे। वहीं आयोजन समिति ने 96 और 72 घंटे की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लिए लैबों की संख्या भी बढ़ा दी थी।

SHARE