Stock Market Update Today सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंकों टुटा

0
1060
Stock Market
Stock Market

Stock Market Update Today सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंकों  टुटा

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Stock Market Update Today : यूक्रेन और रूस के बीच तनातनी के चलते आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट है। शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंकों से टूट चुका है। जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट आई है।

इस भारी गिरावट के चलते निवेशकों को बाजार खुलने के साथ ही पहले मिनट में 5 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। फिलहाल सेंसेक्स 880 अंकों की गिरावट के साथ 56800 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 250 अंकों की गिरावट के साथ 16950 पर है। (Stock Market Update Today) इससे पहले सेंसेक्स आज 56,438 पर खुला था।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स नीचे

पहले घंटे में इसने 56,883 का ऊपरी और 56,394 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स नीचे कारोबार कर रहे हैं। सभी की गिरावट एक पर्सेंट से ज्यादा ही है। (Stock Market Update Today) गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉ. रेड्डी का शेयर्स 3% जबकि लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, HDFC, इंडसइंड बैंक, TCS, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व 2-2% से ज्यादा गिरे हैं।

वहीं निफ्टी 16,847 पर खुला था और यही इसका निचला स्तर था। इसका ऊपरी स्तर 16,977 था। इसके 4 प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप, फाइनेंशियल और बैंकिंग एक से डेढ़ पर्सेंट टूटकर कारोबार कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा गिरावट आईटी और मेटल इंडेक्स में

निफ्टी पर सबसे ज्यादा आईटी इंडेक्स 2 फीसदी कमजोर हुआ है, जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 से 1.5 फीसदी गिरावट है। (Stock Market Update Today)वहीं मेटल इंडेक्स में करीब 2 फीसदी गिरावट है। जबकि आटो, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुए हैं। फिलहाल सेंसेक्स में 1016 अंकों की गिरावट है और यह 56,666.89 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 287 अंक टूटकर 16920 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

Also Read : ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी
SHARE