Snowfall Mata Vaishno Devi बर्फबारी की चपेट में मां वैष्णों देवी भवन, कई सेवाएं स्थगित

0
1021
Snowfall Mata Vaishno Devi
Snowfall Mata Vaishno Devi

Snowfall Mata Vaishno Devi बर्फबारी की चपेट में मां वैष्णों देवी भवन, कई सेवाएं स्थगित

आज समाज डिजिटल, जम्मू:

Snowfall Mata Vaishno Devi : यदि आप मां वैष्णों देवी जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस समय माता वैष्णो देवी दरबार में बर्फबारी होने लगी है। वैष्णो दरबार और इसके आस की पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गई हैं। इसके अलावा त्रिकुट पर्वत पर दो से ढाई फुट बर्फ जम चुकी है। माता के दरबार को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से प्रभावित है। हल्की बारिश भी हो रही है और आगे भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पहाड़ों पर छाई धुंध के चलते प्रशासन ने फिलहाल हेलीकाप्टर सेवा भी स्थगित कर दी है। माना जा रहा है कि श्राइन बोर्ड जल्द ही कटरा से दरबार तक चलने वाली बेटरी चलित कार को भी बंद करवा सकता है।

बर्फबारी का आनंद ले रहे श्रद्धालु Snowfall Mata Vaishno Devi

Snowfall Mata Vaishno Devi
Snowfall Mata Vaishno Devi

यहां मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। (Snowfall Mata Vaishno Devi)  इस दौरान मां के दरबार पर हो रही हल्की बर्फबारी का आनंद उठा रहे थे। माता के दर्शनों के लिए आते जाते भक्त बर्फ में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ श्रद्धालु सांझी छत पर बर्फ में खेलते नजर आ रहे हैं।

मां के भक्तों के लिए श्राइन बोर्ड के इंतजाम

माता के दरबार पर बर्फबारी होने के चलते श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे रास्ते पर कंबलों की विशेष व्यवस्था की है। भक्तों को शीतलहर से बचाने के लिए जगह-जगह आग का इंतजाम भी किया है। भैरों मंदिर पर लोगों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्राइन बोर्ड के कर्मचारी मौके पर तैनात हैं। जो कि दर्शन करके निकल रहे श्रद्धालुओं को नीचे उतरने की गुजारिश कर रहे हैं।(Snowfall Mata Vaishno Devi)

Also Read : Adani Group In Electric Vehicle अब गाड़ियां भी बनाएंगे गौतम अडानी, ट्रेडमार्क हुआ अप्रूव
SHARE