Share Market Update 6 April 2022 सेंसेक्स 600 अंक टुटा, जानिए निफ़्टी का हाल

0
793
Share Market Update 6 April 2022

Share Market Update 6 April 2022 सेंसेक्स 600 अंक टुटा, जानिए निफ़्टी का हाल

आज समाज डिजिटल , मुंबई : 

Share Market Update 6 April 2022 : हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में बिकवाली हावी है। दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 600 अंक टूटकर 595890 पर कारोबार कर रहा है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 150 अंकों की गिरावट के साथ 17800 पर टिका है। आज बाजार में चौतरफा बिकवाली है। इससे पहले सेंसेक्स आज 360 अंकों की गिरावट के साथ 59,814 पर खुला था और निफ्टी (Nifty) 115 अंक लुढ़ककर 17,842 पर खुला।

सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में

सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और फाइनेंशियल सर्विस के स्टॉक्स में है। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा कमजोरी नजर आ रही है। आटो, आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स में आधे फीसदी या इससे ज्यादा गिरावट है। फार्मा इंडेक्स भी लाल निशान में है, हालांकि मेटल में हल्की बढ़त है। हैवीवेट शेयरों में बिकवाली है।

निफ्टी के 11 में से 7 इंडेक्स में गिरावट

निफ्टी के आज 11 इंडेक्स में से 7 इंडेक्स में गिरावट और 4 में बढ़त है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं मीडिया, मेटल, फार्मा और PSU बैंक के स्टॉक्स फ्लैट हैं।

Also Read : 14वीं बढ़ोतरी में 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE