Share Market Update 5 April शेयर बाजार में गिरावट ,सेंसेक्स 315 अंक टुटा, जानिए निफ़्टी का हाल

0
779
Share Market Update 5 April

Share Market Update 5 April शेयर बाजार में गिरावट ,सेंसेक्स 315 अंक टुटा, जानिए निफ़्टी का हाल

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Share Market Update 5 April : हफ्ते के दसरे दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त में खुला था, जबकि अब उसके बाद बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 315 अंक टूट कर 60,296 पर कारोबार कर रहा। वही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 61 अंक टूटकर 17,991 पर कारोबार कर रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 175 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,786 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी भी 27 अंको की बढ़त के साथ 18,080 पर खुला।

सेंसेक्स के ये शेयर्स बढ़त में

सेंसेक्स के स्टॉक्स में टेक महिंद्रा और महिंद्रा में 1% की बढ़त है। वहीं टाइटन, पावर ग्रिड,मारुति में मामूली बढ़त है। गिरावट वाले स्टॉक्स में टाटा स्टील, रिलायंस, (Share Market Update 5 April) एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, कोटक बैंक, HDFC बैंक हैं।

सेक्टोरल के 5 इंडेक्स में गिरावट

निफ्टी के 11 इंडेकस में 5 इंडेक्स में बढ़त और 6 में गिरावट है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। (Share Market Update 5 April)  वहीं सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो इंडेक्स में 1.1.% की है। इसके बाद आईटी, मीडिया और मेटल के इंडेक्स भी बढ़त में हैं।

सोमवार का हाल

सेंसेक्स 1335 अंकों की बढ़त के साथ 60,611 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी में 382 अंकों का उछाल आया और यह 18,053 पर बंद हुआ था । इससे पहले सेंसेक्स (Share Market Update 5 April)  485 अंक की बढ़त के साथ 59,761 पर खुला था। इंट्राडे में सेंसेक्स ने 60,845 का ऊपरी और 59,760 का निचला स्तर बनाया। वहीं निफ्टी भी 139 अंको की बढ़त के साथ 17,809 पर खुला था।

Also Read : पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज फिर उछाल , 15 दिनों में 13 बार बढे दाम

SHARE