सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके खिलाफ रिया चक्रवर्ती आज सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सुप्रीम कोर्ट मे रिया चक्रवर्तीने याचिका दायर की है कि बिहार में चल रही केस की जांच को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। सुशांत के पिता नेरिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराईहै। उन्होंने रिया के खिलाफ शिकायत बिहार में की है जिसे लेकर रिया चक्रवर्तीनेमामले की जांच को मुंबई शिफ्ट करने की मांग की है। सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया’।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


