Pushpendra was killed not encountered- Akhilesh Yadav: यूपी में जंगलराज, पुष्पेंद्र का एनकाउंटर नहीं हत्या हुई-अखिलेश यादव

0
189

यूपी में जंगलराज, पुष्पेंद्र का एनकाउंटर नहीं हत्या हुई-अखिलेश यादव

झांसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र के परिवार वालों से मुलाकात की थी। उन्होंने वहां कहा था कि हम इसके लिए लड़ेंगे। अब अखिलेश यादव ने एनकाउंटर मामले में गुरुवार को कहा कि वह सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं, पुष्पेंद्र के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। सरकार का इस ओर रवैया ठीक नहीं है। सभी जानते हैं कि सरकार दोषियों को बचा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पूरा झांसी सच जानता है। पुष्पेंद्र का परिवार न्याय चाहता है, प्रशासन का निष्पक्ष होना जरूरी है। सपा प्रमुख ने कहा की पुष्पेंद्र की हत्या की गई है। यूपी में जंगलराज चल रहा है। यहां कानून का राज नहीं है। आम जनता को दुखी किया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि कोई भी सरकार हमेशा नहीं बनी रहती है। उन्होंने पुष्पेंद्र मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की।

बुधवार रात पुष्पेंद्र के गांव से लौट कर पूर्व सीएम झांसी में रुके और सुबह मीडिया से मुखातिब हुए। सपा प्रमुख ने सरकार पर आरोप लगाया कि यूपी में ‘पीड़ितों की एफआईआर दर्ज नहीं होती है, चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को जेल भेज दिया गया। उन्नाव घटना में पीड़िता को न्याय नहीं मिला, उन्नाव की पीड़िता का परिवार तबाह हो गया।’ आजम खान पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘एक सांसद (आजम खान) पर बकरी चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है। मऊ जिले में गोलीकांड हुआ, सोनभद्र कांड में कई लोगों की जान गई। पुलिस के टॉर्चर से लोग परेशान हैं।’ उन्होंने कहा कि झांसी मामले में सरकार अपनी जिम्मेदारी ले और दोषियों पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि पुष्पेंद्र के परिवार के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी रहेगाी। उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में आदोंलन किए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए साइकिल यात्रा निकाली जाएगी जिससे पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

SHARE