कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान अब सीएम उम्मीदवार Punjab Election 2022 Latest Update

0
1600
Punjab Election 2022 Latest Update
Punjab Election 2022 Latest Update

Punjab Election 2022 Latest Update

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Punjab Election 2022 Latest Update पंजाब के मशहूर पंजाबी कामेडियन भगवंत मान 2014 से लोकसभा के सदस्य हैं। वे आम आदमी पार्टी के संपर्क में आने के बाद ही राजनीति से जुड़े। मई 2014 में वह पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सांसद बने। पंजाब की जनता आपको दूसरे नाम जुगनू से भी जानती है। इस नाम का इस्तेमाल वे कॉमेडियन शो करते हुए करते हैं। एक राजनेता के रूप में भी काम किया। वह और साथी कॉमेडियन कपिल शर्मा दोनों ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नामक एक लोकप्रिय टेलीविजन कॉमेडी प्रतियोगिता में भाग लिया था।

संगरूर के सतोज गांव में जन्में थे भगवंत Punjab Election 2022 Latest Update

इनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एसयूएस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट ईयर) किया है। उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से विवाह किया। बाद में साल 2015 में दोनों अलग हो गए। इनके दो बच्चे हैं। इनका पिता का नाम मोहिंदर सिंह माता का नाम हरपाल सिंह और जीवनसाथी का नाम इंद्रप्रीत कौर है। संतान में एक पुत्र, एक पुत्री हैं

यहां किया जा सकता है संपर्क Punjab Election 2022 Latest Update

इनसे स्थाई पते हाउस नंबर-159, फेज -3 इ-1, पार्ट -2, मोहाली -160059, पंजाब 09463129531 (मो.) वर्तमान पता 144, दक्षिण एवेन्यू, नई दिल्ली -1100110, मो. 9013869797, 9815923450 पर संपर्क किया जा सकता है।

पीपल्स पार्टी छोड़ आए थे आप में Punjab Election 2022 Latest Update

भगवंत और जगतार जग्गी ने 1990 के दशक के दौरान एक लोकप्रिय कॉमेडी जोड़ी बनाई। उन्होंने मार्च 2014 में पंजाब की पीपल्स पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2014 उन्होंने भारतीय आम चुनाव 2014 में संगरूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से ‘आप’ उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। उन्होंने 2012 पंजाब विधानसभा चुनावों में लेहरागागा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2011 वह पंजाब के पीपल्स पार्टी के सदस्य बने।

यहां से रखा फिल्मी दुनिया में कदम 

उन्होंने फिल्म कचहरी से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। उन्होंने 2018 तक 12 से अधिक फिल्में की। 1992 में भगवंत मान क्रिएटिव म्यूजिक कंपनी में शामिल हो गए और शो करना शुरू कर दिया। वह 2013 तक डिस्कोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय थे।

उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज, सुनाम के लिए दो स्वर्ण पदक जीते। पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भूजल के प्रदूषण के परिणामस्वरूप शारीरिक रूप से विकृतियों वाले बच्चों की मदद के लिए मान सफलतापूर्वक एक गैर सरकारी संगठन लोक लहर फाउंडेशन चला रहे हैं।

शुद्ध संपत्ति 2.68 करोड़

सम्पत्ति 4.31 करोड़

उत्तरदायित्व 1.63 करोड़

Also Read : आशा गोयल बनी जेसीआई प्रधान Oath Taking Ceremony Held

SHARE