Prime Minister Narendra Modi: विश्व के बड़े मंचों पर बज रहा भारत का डंका, खिलाफ एकजुट हो रहीं देश विरोधी ताकतें

0
218
Prime Minister Narendra Modi 
विश्व के बड़े मंचों पर बज रहा भारत का डंका, विरोध में एकजुट हो रहीं देश विरोधी ताकतें

आज समाज डिजिटल, Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज विश्व के बड़े मंचों पर भारत का डंका बज रहा है और ऐसे में देश के भीतर और बाहर बैठी भारत विरोधी शक्तियों का एकजुट होना स्वाभाविक है। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करते उन्होंने कहा कि भारत विरोधी शक्तियां किसी भी तरह भारत से विकास का यह अमृतकाल का कालखंड छीन लेना चाहती हैं।

भष्टाचारियों पर नकेल कसने पर एजेंसियों पर हमला

पीएम ने कहा, जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। कोर्ट निर्णय करे तो उस पर सवाल उठाया जाता है। कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने हमारे देश का बहुत नुकसान किया है। करप्शन दीमक की तरह देश को खोखला कर चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा, जनता देख रही है कि पहले की सरकारों ने किस तरह तरह भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की। नौ साल में जो अभियान चला है, उसने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की जड़ें हिला दी हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि जब बीजेपी आती है तो भ्रष्टाचार भागता है।

2004 से 2014 के बीच 5000 करोड़ की संपत्ति जब्त

पीएम ने आंकड़ों के साथ दावा किया कि प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत 2004 से 2014 के बीच पांच हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। इसी कानून के तहत नौ वर्षों में एक लाख दस हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। इस कानून के तहत पहले के मुकाबले दोगुणा से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं, पंद्रह गुना ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस शासन में कुछ लोगों ने बैंकों को जमकर लूटा और विदेश भाग गए

पीएम ने मेहुल चौकसी और नीरव मोदी जैसे मुद्दे उठाने वाली कांग्रेस को दो टूक कहा कि कुछ लोगों ने कांग्रेस शासन में बैंकों को जमकर लूटा। 22000 करोड़ रुपए का नुकसान कर विदेश भाग गए। बीजेपी ने इन लोगों की करीब बीस हजार करोड़ रुपउ की संपत्ति जब्त करा दी। वहीं 5000 केस दर्ज किए गए हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए सैकड़ों अधिकारियों को संविधान और नियम दिखाकर जबरन सेवानिवृत्त किया गया, कार्रवाई तक की गई।

यह भी पढ़ें : MP Mohammad Faizal: लक्षद्वीप से एनसीपी सांसद की सदस्यता बहाल, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

 

SHARE