President, Vice President and PM Modi congratulate Eid-ul-Azha on countrymen: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई

0
210

नई दिल्ली। आज देशभर में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसे कुबार्नी का त्योहार माना जाता है। ईद के अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राहुल गांधी सभी ने देशवासियों को शुभकामना दी। घाटी में ईद के लिए धारा 144 हटा दी गई है। घाटी में रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई। प्रशासन की ओर से घरों में गैस, सब्जियां और अन्य जरूरी सामग्री भेजी गईं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्यार और इंसानियत का प्रतीक है। उन्होंने लिखा कि ‘भारत के सभी नागरिकों को ईद मुबारक। खासतौर से देश और विदेश में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाई-बहनों को। ईद उल-जुहा प्यार, भाईचारे और मानवता का प्रतीक है। आइए हम इन सार्वभौमिक मूल्यों के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें जो हमारी समग्र संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।’ उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, ‘मैं ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर देश के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। यह त्योहार भक्ति, विश्वास और बलिदान के गुणों का एक पर्व है जो भाईचारे, करुणा और एकता की भावनाओं को प्रेरित करता है। ईद-उल-जुहा के महान आदर्श हमारे जीवन को शांति और सद्भाव के साथ समृद्ध करें और हमारे देश में समृद्धि लाएं।’
इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद उल-अधा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘ईद उल-अधा के अवसर पर मेरी तरफ से शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह हमारे समाज में शांति और खुशी की भावना को बढ़ाने का काम करेगा। ईद मुबारक।’
रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा, ‘ईद उल-अधा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि यह दिन हमारे समाज में शांति और सद्भाव के बंधन को और मजबूत और गहरा करे।’
कांग्रेस पार्टी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने भी इस मौके पर ईद की शुभकामनाएं देशवासियों को दीं। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईद की बधाई दी लेकिन उन्होंने जम्मू-कश्मीर और बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

SHARE