PM Narendra Modi भ्रष्टाचारियों को किसी हालत में नहीं छोड़ेंगे

0
645
PM Narendra Modi

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

PM Narendra Modi ने देश में भ्रष्टाचार करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार छोटा हो या फिर बड़ा आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवीसी और सीबीआई के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने देश में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने का अपना संकल्प एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि वे किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार छोटा हो या बड़ा, वो किसी न किसी का हक छीनता है। भ्रष्टाचार किसी भी राष्टÑ की तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है। इससे पार पाने के लिए हमे एकजुट होकर कार्य करना होगा।

PM Narendra Modi देश को लूटने वाले बच नहीं पाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को लूटने वाले लोग कितने भी ताकतवर क्यों न हों हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। हम किसी को भी देश को लूटने नहीं देंगे। आज देश को ये भी विश्वास हुआ है कि देश को धोखा देने वाले, गरीब को लूटने वाले, कितने भी ताकतवर क्यों न हो, देश और दुनिया में कहीं भी हों, अब उन पर रहम नहीं किया जाता, सरकार उनको छोड़ती नहीं है।

PM Narendra Modi भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयास जारी

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए प्रो पीपल, प्रोएक्टिव गवर्नेंस को सशक्त करने में जुटी है। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी नई चुनौतियों के सार्थक समाधान तलाशने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में जो सरकार है, वो देश के नागरिकों पर विश्वास करती है, उन्हें शंका की नजर से नहीं देखती। इस भरोसे ने भी भ्रष्टाचार के रास्तों को बंद किया है।

Connect With Us : Twitter Facebook

Read Also : Lakhimpur violence सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार को फटकार

SHARE