NSE BSE Update 9 March 2022 सेंसेक्स 450 पॉइंट ऊपर चढ़ा, निफ्टी के इन शेयर्स में शानदर तेजी

0
456
NSE BSE Update 9 March 2022

NSE BSE Update 9 March 2022 सेंसेक्स 450 पॉइंट ऊपर चढ़ा, निफ्टी के इन शेयर्स में शानदर तेजी

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

NSE BSE Update 9 March 2022 : उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में आज बुधवार को तेजी का रुख। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 450 अंक ऊपर 53,860 पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेज का निफ्टी 120 अंकों की तेजी के साथ 16132 पर है। आज आईटी शेयरों में खरीदारी है तो हैवीवेट शेयरों में भी अच्छा मूवमेंट दिख रहा है।

निफ्टी पर आईटी इंडेक्स में आधे फीसदी से ज्यादा तेजी है और रियल्टी इंडेक्स भी करीब आधा फीसदी मजबूत हुआ है। हालांकि बैंक और फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इनके अलावा आटो शेयरों में भी बिकवाली है। एफएमसीजी, फार्मा और मेटल इंडेक्स हरे निशान में हैं। ज्यादातर शेयर्स आज बढ़त में हैं। टेक और फार्मा स्टॉक्स बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 22 में बढ़त

इससे पहले सेंसेक्स आज 369 अंक ऊपर 53,793 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 53,830 का ऊपरी स्तर और 53,367 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल 8 गिरावट में हैं जबकि 22 बढ़त में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉ. रेड्डी, इंफोसिस, सनफार्मा, टाइटन, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, HCL टेक और पावरग्रिड में करीबन एक-एक पर्सेंट की तेजी है।

HDFC, TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, बजाज फिनसर्व और विप्रो के भी शेयर बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, नेस्ले, एयरटेल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक हैं।

निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी

वहीं निफ्टी 16,078 पर खुला था। शुरूआती समयम में निफ्टी 16,094 का ऊपरी और 15,990 का निचला स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल तेजी में हैं। निफ्टी के कुल 50 स्टॉक्स में से 38 तेजी में और 11 नीचे कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, कउकउक बैंक और नेस्ले हैं। बढ़ने वालों में अडाणी पोर्ट, टेक महिंद्रा, भारत पेट्रोलियम, इंफोसिस, सनफार्मा और अन्य हैं।

Also Read :  आम बजट दूरगामी एवं ऐतिहासिक : शिक्षा मंत्री कवर पाल

SHARE