NSE BSE Update 16 March 2022 : शेयर बाजार बढ़त में, जानिए निफ़्टी और सेंसेक्स का करंट स्टेटस

0
485
NSE BSE Update 16 March 2022

NSE BSE Update 16 March 2022 : शेयर बाजार बढ़त में ,जानिए निफ़्टी और सेंसेक्स का करंट स्टेटस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

NSE BSE Update 16 March 2022 : उतार चढाव के बीच शेयर बाज़ार बढ़त में , वही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 731 अंक बढ़त लेकर 56,508 पर कारोबार कर रहा है। इसी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 213 पॉइंट्स की तेजी के साथ 16,876 पर है। इससे पहले सेंसेक्स आज 770 अंक ऊपर 56,546 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 56,717 का ऊपरी और 56,402 का निचला स्तर बनाया।

निफ्टी 16,876 पर खुला था और 16,945 का ऊपरी तथा 16,837 का निचला स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी फाइनेंशियल 1-2% तेजी में हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 254.73 लाख करोड़ रुपए है जो कल 251.58 लाख करोड़ रुपए था।

Also Read :  भगवंत मान आज सीएम पद की शपथ लेने के साथ संभालेंगे पंजाब की कमान

SHARE