Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख पटियाला जेल से कल होंगे रिहा

0
127
Navjot Singh Sidhu
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और क्रिकेटर

आज समाज डिजिटल, Navjot Singh Sidhu: रोडरेज मामले में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और क्रिकेटर नवजोत सिंह एक अप्रैल को जेल से रिहा होंगे। उन्होंने ट्विटर पेज पर आज यह जानकारी दी। सिद्धू ने लिखा है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। बता दें कि सिद्धू की सजा 19 मई को पूरी हो रही है, लेकिन सजा के दौरान कोई छुट्टी न लेने के चलते उन्हें पहले ही रिहा कर दिया जाएगा।

  • छुट्टी न लेने का बेनिफिट, एक माह पहले आएंगे बाहर
  • दिसंबर 2022 से ही सिद्धू की रिहाई को लेकर चचार्एं शुरू

कुछ शर्तों पर महीने में मिलती है 4-5 दिन की छुट्टी

विशेषज्ञों के मुताबिक, एनडीपीएस और संगीन जुर्मों के अलावा एक महीने में सौंपे गए काम और कैदियों के आचरण के आधार पर चार से पांच दिन की छूट दी जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी छुट्टियों का फायदा भी कैदी को मिलता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पूरी सजा के दौरान एक बार भी छुट्टी नहीं मांगी। रोडरेज केस में सिद्धू को 19 मई 2022 को एक साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 20 मई को जेल गए थे।

एक साल की थी सजा, पिछले साल 20 मई को जेल गए

दिसंबर 2022 से ही सिद्धू की रिहाई को लेकर चचार्एं शुरू हो गई थीं। पंजाब कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा सिद्धू के स्वागत की तैयारियों में भी जुट गया। सभी को आस थी कि 26 जनवरी 2023 को सिद्धू रिहा हो जाएंगे। उस दिन सुबह से ही समर्थक जेल के बाहर पहुंच गए, लेकिन सिद्धू बाहर नहीं आए।

जेल प्रशासन की तरफ से तकरीबन 56 लोगों की फाइल बनाई गई थी, जिन्हें अच्छे आचरण के चलते गणतंत्र दिवस के दिन जेल से रिहा होना था। गणतंत्र दिवस से पहले कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा ही नहीं गया। न यह प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ और न ही यह पंजाब राज्यपाल के पास हस्ताक्षर होने के लिए गया। कुछ का कहना था कि लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम था ही नहीं।

यह भी पढ़ें :   Kanpur Fire Update: आग में खाक हुए एआर टावर के छह कॉम्प्लेक्स, सैकड़ों दुकानें राख, करोड़ों का नुकसान

 

SHARE