Maharashtra News: महाराष्ट्र की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर कराए खाली

0
55
Maharashtra Court Bomb Threat, Thane Court Bomb Threat, Beed Court News, Hingoli Court Bomb Scare, Maharashtra Breaking News, Bomb Threat Email Investigation, महाराष्ट्र कोर्ट को बम की धमकी, ठाणे कोर्ट बम धमकी, बीड जिला अदालत, महाराष्ट्र की ताजा खबर
महाराष्ट्र की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Maharashtra District Court News: महाराष्ट्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के कई जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। ठाणे, हिंगोली और बीड के अलावा पुणे समेत अन्य जिलों की अदालतों को भी धमकी मिलने की खबर सामने आई है। ईमेल में बम धमाकों की तारीख और समय का जिक्र किया गया था। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर कई अदालतों के परिसर खाली करा दिए गए और बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।

ठाणे जिला अदालत को ईमेल से मिली धमकी

ठाणे जिला एवं सत्र न्यायालय को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। धमकी मिलने पर ठाणे नगर पुलिस स्टेशन की टीम कोर्ट परिसर पहुंची और न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा के लिहाज से तलाशी अभियान जारी रखा गया।

हिंगोली और बीड कोर्ट को भी मिली धमकी

हिंगोली जिला एवं सत्र न्यायालय को सुबह अदालत का कामकाज शुरू होने के बाद धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही अदालत प्रशासन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और BDDS की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिसर की जांच शुरू की। एक पुलिस अधिकारी ने ईमेल के फर्जी होने की आशंका जताई है। हिंगोली साइबर क्राइम यूनिट ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। वहीं, बीड जिला एवं सत्र न्यायालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद कोर्ट परिसर खाली कराया गया। पूरे परिसर की तलाशी और सुरक्षा जांच की गई।

पुणे समेत अन्य जिलों अदालतों में भी अलर्ट

पुणे के शिवाजीनगर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद वहां भी अदालत परिसर खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया गया। कुछ रिपोर्ट्स में सातारा, सोलापुर, सांगली, परभणी और अमरावती की अदालतों को भी धमकी भरे ईमेल मिलने की जानकारी दी गई है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ईमेल के सोर्स और तकनीकी जानकारी की जांच कर रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]