Modi government is making farmers tears of blood – Sonia Gandhi: किसानों को मोदी सरकार रुला रही है खून के आंसू-सोनिया गांधी

0
208

ाष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने केंद्र सरकार और उसकी नीतियों को आड़े हाथों लिया। विशेषतौर पर उन्होंने हाल ही केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास कराए गए कृषि कानून पर कहा कि कि मोदी सरकार किसानों को खून के आंसू रुला रही है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ‘मेरे प्यारे कांग्रेस के साथियों किसान-मजदूर भाईयों और  बहनों, आज किसानों, मजदूरों और मेहनतकशों के सबसे बड़े हमदर्द महात्मा गांधी की जयंती है। गांधी जी कहते थे भारत की आत्मा, भारत के गांव खेत और खलिहान में बसते हैं। आज जय जवान जय किसान का नारा देने वाले हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। लेकिन आज देश का किसान और मजदूर कृषि विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। अपना खून पसीना देकर देश के लिए अनाज उगाने वाले अन्नदाता किसान को मोदी सरकार खून के आंसू रुला रही है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘कोरोना महामारी के दौरान हम सबने सरकार से मांग की थी कि हर जरुरतमंद देशवासी को मुफ्त में अनाज मिलना चाहिए। तो क्या हमारे किसान भाईयों के बगैर यह संभव था कि हम करोड़ों लोगों के लिए दो वक्त के भोजन का प्रबंध कर सकते थे। आज देश के प्रधानमंत्री हमारे अन्नदाता किसानों पर घोर अन्याय कर रहे हैं। उनके साथ नाइंसाफी कर रहे हैं।’

SHARE