LPG Price Hike पेट्रोल-डीज़ल के बाद गैस सिलिंडर के भी बढ़े दाम, जानिए

0
597
LPG Price Hike

LPG Price Hike पेट्रोल-डीज़ल के बाद गैस सिलिंडर के भी बढ़े दाम, जानिए

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली : 

LPG Price Hike : रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के कारण कच्चे तेल में उछाल आना जिसका असर अब देश में दिखने लगा है। लगभग 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम आज 22 मार्च को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा हो गया है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए का हो गया है। दिल्ली में 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा।

पेट्रोल 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही देश में दूध, मैगी व कई अन्य रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दाम में भी इजाफा हुआ था, (LPG Price Hike) जिसके बाद जनता पर महंगाई की मार पड़ी थी और अब रसोई गैस व तेल की कीमतें बढ़ने से जनता को चौतरफा झटका लगना शुरू हो गया है।

प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल डीज़ल के भाव

वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.82 और डीजल 95.00 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़े क्रूड आयल के दाम, देश में चुनावों ने रखा स्थिर

बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। (LPG Price Hike) इसके बाद कई राज्यों ने भी वैट में कटौती की थी। इससे जनता को थोड़ी राहत मिली थी। इसके बाद 5 राज्यों में चुनाव शुरू हो गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम लगतार बढ़ते गए।

उधर, रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ने के बाद कच्चे तेल ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी थी। इसके बावजूद देश में चुनावों के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। (LPG Price Hike) लेकिन ये कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि चुनाव नतीजे आने के बाद इनके दाम बढ़ सकते हैं और आज ऐसा होना शुरू हो गया है।

Also Read: BGMI Redeem Code Today 21 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE