हरियाणवी सांग कार्यक्रम का आयोजन

0
647
Organizing Haryanvi Song Program
Organizing Haryanvi Song Program

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस, ओस्का द्वारा संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सौजन्य से गांव दनौदा कलां में सांग का आयोजन किया गया। यह सांग मशहूर सांगी राजकुमार एवं उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

संगीत, नृत्य व नाट्य इत्यादि के प्रचार-प्रसार का कार्य 

Organizing Haryanvi Song Program
Organizing Haryanvi Song Program

यह जानकारी देते हुए ओस्का के कोऑर्डिनेटर राहुल भांकर ने बताया कि संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली एक स्वायत्त संस्था है जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है। संगीत नाटक अकादमी संगीत, नृत्य व नाट्य इत्यादि के प्रचार-प्रसार हेतु कार्य करती है।

सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन

राहुल भांकर ने बताया कि ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस (ओस्का) भारतीय संविधान के रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत एक रजिस्टर्ड संस्था है जो पिछले दस वर्षों से पूरे भारत में सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना तथा जागरूकता के प्रचार- प्रसार के लिए निरंतर सक्रियता से कार्यरत है। यह एक सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन है जो विभिन्न प्रकार की कलाओं को बढ़ावा देने के साथ- साथ इन्हीं को माध्यम बनाकर समाज में फैली कुरीतियों के प्रति जनजागरण करता चला आ रहा है।

ओस्का व संगीत नाटक अकादमी की वजह से गांव में कार्यक्रम

Organizing Haryanvi Song Program
Organizing Haryanvi Song Program

ओस्का भारत में सांस्कृतिक जागरूकता के लिए कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत संगीत, नृत्य व नाट्य के कार्यक्रम पूरे देश में करवाए जाते हैं। इसी कड़ी में गांव दनौदा कलां में यह सांग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच पुरुषोत्तम उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित दर्शकवृंद को संबोधित करते हुए ओस्का व संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली का धन्यवाद किया जिनकी वजह से उनके गांव में यह कार्यक्रम हो सका।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

ओस्का के मीडिया सदस्य सन्दीप कुमार ने बताया कि संस्था सांग के पुनर्जागरण हेतु यह कार्यक्रम आयोजित करवा रही है जिसको संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सौजन्य से करवाया गया है। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य सभी को सांग के बारे में बताना व उसे अपनाने के लिए जागरूक करना है। इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्ति व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE
SHARE