Covid-19 24 घंटे 12830 नए केस, 440 की मौत

0
296
Covid-19

Covid-19

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Covid-19 देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि जो नए केस सामने आ रहे हैं उनकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग में किसी तरह से हड़कंप मचे। स्वास्थ्य विभाग की तरह से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 830 नए मामले आए हैं। बीते एक दिन में कुल 440 मरीजों की मौत हुई। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में पहले से ज्यादा इजाफा हुआ है।

Covid-19  14667 मरीजों ने दी महामारी को मात

Kovid-19 स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के 14 हजार 667 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना के ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 36 लाख 55 हजार 842 पर पहुंच गया है।  देश में कोरोना के 1 लाख 59 हजार 272 एक्टिव केस बचे हुए हैं। 3 करोड़ 42 लाख 73 हजार 300 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 58 हजार 186 लोगों की मौत हो चुकी है।

Also Read : दिल्ली में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में एंटी बॉडी विकसित

SHARE