JP Nadda challenges Rahul Gandhi, speak 10 lines on CAA: जेपी नड्डा ने दी राहुल गांधी को चुनौती, सीएए पर 10 लाइन बोलकर दिखाएं

0
384

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी को कोई जानकारी नहीं है। वह सीएए के बारे में ठीक से नहीं जानते हैं और उन्होंने कहा कि वह बिना कुछ जाने बात करते हैं। उन्होंने इसी के साथ राहुल गांधी को चुनौती भी दे डाली। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं की वे सीएए यानि नागरिकता संशोधन कानून पर 10 लाइन बोलकर दिखा दें। वे बिना जानें बात करते हैं। ये राष्ट्र के लिए दुर्भाग्य है। जो भी सीएए की विरोध कर रहे है वे राष्ट्र को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गाांधी पर आरोप लगाया कि वह देश को केवल गुमराह कर रहे हैं। यह नया कानून अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्होंने भारत में शरण ली जो कि दूसरे देश में धार्मिक भेदभाव झेल रहे थे। नया संशोधित कानून पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही राहुल गांधी के चुनौती दे चुके हैं कि ये साबित करें कि ये कानून किसी की नागरिकता कैसे छीन सकता है। शाह ने मध्यप्रदेश में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि ये साबित करें कि ये कानून किसी की नागरिकता कैसे छीन सकता है।’

SHARE