IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल

0
67
IMD Weather Forecast Today: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।
IMD Weather Update, Weather Forecast Today, Delhi NCR Weather, Heavy Rain Alert, Cyclone Arnab, North India Weather, मौसम अपडेट, बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR मौसम, चक्रवात अर्नब का असर
IMD के अनुसार गुरुवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है।

IMD Weather Update Today, 29 October 2026: अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और आखिरी दिनों में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। दूसरी ओर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के तटीय आंध्र प्रदेश में दस्तक देने के बाद देश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 29 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और दोपहर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। कई इलाकों में हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के आसपास के इलाकों में भी बादल और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है। 30 अक्टूबर को भी बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

हरियाणा में आंधी और बारिश का अलर्ट

हरियाणा में 29 और 30 अक्टूबर को मौसम के सक्रिय रहने की संभावना है। IMD ने राज्य के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा सहित विभिन्न जिलों में स्थानीय स्तर पर मौसम बदल सकता है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। 31 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं मौसम में हलचल रह सकती है।

पंजाब के कई इलाकों में बारिश की संभावना

पंजाब में 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। IMD के अनुसार राज्य में 28 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा सहित सभी जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में कमी आ सकती है।

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में सतर्कता जरूरी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जैसे जिलों में मौसम बदल सकता है, जबकि लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान कम रहने और मौसम की स्थिति तेजी से बदलने की संभावना है। बारिश होने पर कुछ स्थानों पर सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

UP, राजस्थान और मध्य भारत का मौसम

उत्तर प्रदेश में 29 अक्टूबर को पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां महत्वपूर्ण रहेंगी। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। राजस्थान में 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर को छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी और दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि झारखंड में 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव के बाद भी मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर बना रह सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश में चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश दर्ज होने के बाद अगले दिनों में भी स्थानीय मौसम चेतावनियों का पालन करना जरूरी होगा।