Gold Silver Price Update 20 April 2022 सोने और चांदी के दामों गिरावट , जानिए ताज भाव

0
424
Gold Silver Price Update 20 April 2022
Gold Silver Price Update 20 April 2022

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Gold Silver Price Update 20 April 2022 : उतार चढ़ाव के बीच आज 20 अप्रैल को कमोडिटी बाजार में गिरावट का माहौल है। सोने चांदी के दामों में कमी आई है। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 52,437 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

चांदी के दाम में भी 0.64 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत 68,332 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 53285 रुपए का हो गया है जबकि चांदी के दाम भी कम होकर 69881 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price 16 April 2022 

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Price 16 April 2022 

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

Gold Silver Price 16 April 2022 

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।  

Gold Silver Price Update 20 April 2022

SHARE