Gold Silver Price Today 9 April 2022 सोने के भाव में गिरावट, चांदी में आई चमक, जानिए रेट्स

0
386
Gold Silver Price Today 9 April 2022
Gold Silver Price Today 9 April 2022

Gold Silver Price Today 9 April 2022 सोने के भाव में गिरावट , चांदी में आई चमक, जानिए रेट्स

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Gold Silver Price Today 9 April 2022 : घरेलू बाजार में सोने के दाम फिसल गए। हालांकि चांदी के दामों में उछाल आया है। सोना का दाम प्रति 10 ग्राम 35 रुपए कम हुआ है। इस गिरावट के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सस्ता होकर 51,697 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव तक फिसल गया। जबकि एक कारोबारी सेशन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 51,732 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने के दाम बेशक गिरे लेकिन चांदी के दामों में उछाल आया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में 295 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया। इस उछाल के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव प्रति किग्रा 66,752 रुपए हो गए हैं।

ग्लोबल मार्केट में क्या है सोने चांदी के दाम 

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतें लगभग फ्लैट ही रही है। गोल्ड 1,931 अमेरिकी डॉलर (1.47 लाख रुपए) प्रति औंस (1 किग्रा= 35.3 औंस) के भाव पर ट्रेड हुआ जबकि चांदी 24.65 अमेरिकी डॉलर (1870.36 रुपये) प्रति औंस के भाव पर ट्रेड हुई।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price Today 9 April 2022

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। (Gold Silver Price Today 9 March 2022) सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Price Today 9 April 2022

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही (Gold Silver Price Today 9 April 2022)  सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

Gold Silver Price Today 9 April 2022

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।  

Also Read :  ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद फलों, सब्जियों की कीमतों में उछाल

SHARE