Gautam Adani बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

0
1045
Gautam Adani
Gautam Adani

Gautam Adani बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Gautam Adani पिछले दो दिनों से भारतीय शेयर बाजार में मंदी साफ देखी जा रही है, जिस कारण रिलायंस के शेयरों में भारी गिरावट है। इसका असर मुकेश अंबानी (mukesh ambani) की कमाई में काफी पड़ा है और आज (25 जनवरी, 2022) गौतम अडाणी (gautam adani) कमाई के मामले में उनसे आगे निकल गए। अब अडाणी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के रीयल-टाइम नेटवर्थ डेटा के अनुसार गौतम अडाणी की वेल्थ 90 अरब डॉलर यानि 6.72 लाख करोड़ रुपए है, जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 89.8 अरब डॉलर (6.71 लाख करोड़ रुपए) है। इस डेटा की बात की जाए तो अब कमाई के मामले में अडाणी का दुनिया में 11वां नंबर है।

जानें दो दिनों में रिलायंस के शेयर कितने टूटे (India’s Richest Man Today)

Gautam Adani

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 155 रुपए की गिरावट आई है। रिलायंस के शेयर 2.29% गिरकर 2323.05 रुपए पर ट्रेंड हो रहे हैं। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस के शेयरों में 200 रुपए की गिरावट है। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 7 अरब डॉलर (52,000 करोड़ रुपए) की गिरावट आई है।

अडाणी के स्टोक्स में लगातार तेजी

अडाणी ग्रुप की 6 कंपनी भारतीय शेयर बाजार में हैं। इस साल जनवरी में ही इन सभी कंपनियों में 45 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला। इसके अतिरिक्त अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी पावर में भी निवेशकों को भी कम समय में ज्यादा रिटर्न मिला है।

Also Read : अखिलेश यादव की कार रोक महिला ने छिड़का केरोसिन
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE