Full List of Bank Holidays in April 2022 अप्रैल महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिए पूरी सूची

0
364
Full List of Bank Holidays in April 2022

Full List of Bank Holidays in April 2022 अप्रैल महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिए पूरी सूची

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Full List of Bank Holidays in April 2022 : अप्रैल के महीने की शुरुआत हो चुकी । यदि आपका कोई बैंक का काम है तो जल्द ही निपटा ले। सरकारी सर्विसेज में आपको बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। अप्रैल के महीने में ही 15 दिन अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल के महीने में सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 15 दिन की छुट्टियां हैं। आइए जानते है किस किस दिन होंगे बैंक बंद

Full List of Bank Holidays in April 2022

  • 1 अप्रैल: बैंक खाते का वार्षिक समापन – आइजोल, चंडीगढ़, शिलांग और शिमला को छोड़कर पूरे भारत में।
  • 2 अप्रैल: गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/पहला नवरात्र/तेलुगु नव वर्ष दिवस/साजिबू नोंगमापनबा (चीराओबा) – कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, गोवा और जम्मू और कश्मीर
  • 4 अप्रैल: सरहुल-झारखंड
  • 5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- तेलंगाना
  • 14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/वैसाखी/तमिल नव वर्ष दिवस/चिराओबा/बीजू महोत्सव/बोहाग बिहू – मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर पूरे भारत में
  • 15 अप्रैल: गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष दिवस (नबवर्षा)/हिमाचल दिवस/विशु/बोहाग बिहू – राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर पूरे भारत में
  • 16 अप्रैल: बोहाग बिहू — असम
  • 21 अप्रैल: गरिया पूजा — त्रिपुरा
  • 29 अप्रैल: शब-ए-कद्र/जुमात-उल-विदा-जम्मू और कश्मीर

List of Weekend Leaves

  • 3 अप्रैल: रविवार
  • 9 अप्रैल: दूसरा शनिवार
  • 10 अप्रैल: रविवार
  • 17 अप्रैल: रविवार
  • 23 अप्रैल: चौथा शनिवार
  • 24 अप्रैल: रविवार

इसलिए, यदि आपके पास बैंक से संबंधित कोई काम है, तो आपको अपने क्षेत्र में बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है इसके लिए आप निकटतम शाखा से भी संपर्क कर सकते हैं, क्योंकि बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जो वहां के अवसर पर निर्भर करती हैं। इससे समय की बचत होगी और यह सुनिश्चित होगा कि आप किसी भी काम को बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE