Flood havoc in states, 168 deaths so far: राज्यों में बाढ़ का कहर, अब तक 168 की मृत्यु

0
212

नई दिल्ली। बारिश और बाढ़ ने देश के कई राज्यों में कई शहरों को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। लगातार राहत और बचाव कार्य जारी हैं लेकिन अब तक बाढ़ से प्रभावित इलाकों में 168 तक पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में स्थिति गंभीर बनी हुई है। केरल के लगभग दो लाख से उपर लोगों को बचाव किया गया हैं उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। वहीं महाराष्ट्र में करीब 4 लाख लोगों को प्रभावित लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। बाढ़ से केरल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 72 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। सेना, नेवी और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार सुबह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बचाव एवं राहत कार्य की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भूस्ख्लन से भी सावधान रहने की साह दी। बता दें कि 8 अगस्त को दो पहाड़ों के बीच हुए भारी भूस्खलन में बड़ी-बड़ी चट्टानें घरों पर आ गिरी थीं। रविवार तक इसमें 11 शव बरामद हो चुके हैं। गौरतलब है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के कन्नूर, कासरगौड और वायनाड को रेड अर्लट पर रखा है।

वायनाड से सांसद कांग्रेसी नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर हैं। यह क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। यहां तक कि सांसद राहुल गांधी ने आम लोगों से भी वायनाड की मदद करने अपील की। वहां के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से दवाई, कपड़े, चप्पले, खाने-पीने का सामान आदि सामान वायनाड भेजने की अपील की। गुजरात के कई हिस्सों में जारी भारी बारिश से अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। पिछले शनिवार से रविवार तक अकेले सौराष्ट्र में 12 लोगों की मौत हो गई। अरब सागर में करीब 20 मछुआरे अब तक लापता हैं। राज्य के सौराष्ट्र और कच्छ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उधर, तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि वह बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के बाद केंद्र सरकार से राहत राशि की मांग करेगी। सरकारी बयान में कहा गया है कि राज्य में 3.14 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया है। 21 हजार से ज्यादा घरों और 4.16 लाख हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित जिले बेलगावी का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे। येदियुरप्पा ने इसे राज्य में 45 साल में सबसे बड़ी आपदा बताया है। हालांकि महाराष्ट्र में पानी का स्तर कम हुआ है लेकिन वहां बीमारियों ने अपना घर कर लिया है। महाराष्ट्र के सांगली में नौका दुर्घटना में पांच और शव बरामद होने के बाद राज्य में बाढ़ से जुड़े मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। रविवार को राज्य के अधिकारियों ने कहा कि कोल्हापुर, सांगली, सतारा, ठाणे, पुणे, नासिक, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। भारतीय रेल ने बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित तीन राज्यों केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में राहत सामग्री की ढुलाई पर मालभाड़ा नहीं लेने की घोषणा की है। उधर दक्षिणी रेलवे ने रविवार को 10 ट्रेनों को पूरी तरह और सात ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया।

SHARE