Fire In Mumbai News मुंबई में 20 मंजिला इमारत में आग, सात की मौत, 28 भर्ती

0
1053
Fire In Mumbai News
Fire In Mumbai News

Fire In Mumbai

आज समाज डिजिटल, मुंबई:

Fire In Mumbai News : मुंबई में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में हुआ। इस अस्पताल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला कमला बिल्डिंग है। इस आग की घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो गई। 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है।

आग लगने के कारण नामालूम Fire In Mumbai

सीएफओ मुंबई हेमंत परब ने बताया कि अब तक 28 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है, लेकिन आग के कारण का पता अभी तक नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि इमारत में धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में ज्यादा समस्या हो रही है।

इमारत के आसपास सांस लेना भी मुश्किल

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। (Fire In Mumbai) छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें आॅक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

18वीं मंजिल पर लगी आग

20 मंजिला इमरात की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

अब भी रेस्क्यू आपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। (Fire In Mumbai) आग बुझने के बाद भी वहां पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। जिसके चलते रेस्क्यू आॅपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है।

Also Read : Adani Group In Electric Vehicle अब गाड़ियां भी बनाएंगे गौतम अडानी, ट्रेडमार्क हुआ अप्रूव
SHARE