Covid Update 22 March 2023: कोरोना के दैनिक मामले 1100 पार, एक्टिव 7,026

0
206
Covid Update 22 March 2023
कोरोना के दैनिक मामले 1100 पार, एक्टिव 7,026

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Covid Update 22 March 2023): देश में कोरोना वायरस के नए केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह आठ बजे बीते 24 घंटों में भारत में 1134 नए केस दर्ज किए गए और इस दौरान पांच मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले 19 मार्च को 1,071 मामले सामने आए थे। वहीं कल देश में कोविड-19 के 699 नए मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

शुरू से अब तक 4.46 करोड़ मामले सामने आए

देश में कोविड-19 के सक्रिय यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ये केस बढ़कर अब 7,026 हो गए हैं। बता दें कि महामारी की शुरुआत से देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 279 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं। इसी के साथ 5 लाख 30 हजार 813 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में डेली पॉजिटिविटी दर अब 1.09 फीसदी हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.98 फीसदी, जबकि एक्टिव केस 0.02 फीसदी है। इसके अलावा राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.79 फीसदी है।

पांच राज्यों में हुई पांच मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत राष्टÑीय राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल हुई है। हर राज्य में एक-एक शख्स की मौत हुई है। बता दें कि 21 मार्च को देश में कोरोना के नए केस 699, 20 को 918, 19 को 1,071, 18 को 843, 17 को 796, 16 मार्च को 754, 15 को 618, 14 को 402, 13 को 444 और 12 मार्च को 524 नए केस सामने आए थे।

जानिए अब तक कितना हुआ वैक्सीनेशन

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.64 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। इसमें से 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही 22.71 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें : Amritpal Singh Update News: अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस, 154 लोग गिरफ्तार

 

SHARE