Covid Update 19 March 2023: कोरोना के कल से आज 317 मामले कम, नए वैरियेंट एक्सबीबी1.16 ने दी दस्तक

0
153
Covid Update 19 March 2023
कोरोना के कल से आज 317 मामले कम, नए वैरियेंट एक्सबीबी1.16 ने दी दस्तक

एक्टिव केस की संख्या पहुंची 5,915

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Covid Update 19 March 2023): देश में कोविड-19 () के नए मामलों में आज राहत की खबर है। सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 526 नए मामले दर्ज किए गए। कल सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 843 नए केस सामने आए थे। यह 126 दिन बाद आए मामलों में सबसे अधिक थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना (Corona India) की बढ़ती रफ्तार के बीच इस वैश्विक महामारी के नए वैरियेंट एक्सबीबी 1.16 ने भी दस्तक दे दी है। भारत में इस स्वरूप के अब तक 76 मामले दर्ज किए गए हैं।

  • एक्टिव केस 5,915, महाराष्ट्र टॉप पर 
  • एक्सबीबी 1.16 के देश में 76 मामले 
  • 220.65 करोड़ से अधिक टीकाकरण

4.41 करोड़ मरीज ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,915 तक पहुंच गई है, जो कुल संक्रमणों का 0.01% है। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक भारत में 4 करोड़ 41 लाख 58 हजार 703 लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं। आज देश में कोविड से कोई मौत नहीं हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 103 सक्रिय मामले

महाराष्ट्र वर्तमान में भी कोविड महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 103 सक्रिय मामले हैं। वहीं सिक्किम और लद्दाख में कोरोना का एक-एक सक्रिय केस दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 के खिलाफ 220.65 करोड़ से अधिक खुराक का टीकाकरण किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें : Covid Report March 18 2023: भारत में 126 दिन बाद कोरोना के मामले 800 के पार, चीन को डब्ल्यूएचओ से लताड़

covid-19, Corona India, coronavirus update, 23 March, 2023

SHARE