CoronaVirus Update 6 March 2022 पिछले 24 घण्टे में आये 5,476 नए मामले

0
417
CoronaVirus Update 6 March 2022

CoronaVirus Update 6 March 2022 पिछले 24 घण्टे में आये 5,476 नए मामले

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

CoronaVirus Update 6 March 2022 : भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जो की एक अच्छी बात है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, (CoronaVirus Update 6 March 2022) एक दिन में 5,476 नए मामले सामने आये है। 158 मौतों के साथ कोविड -19 मौतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार 28 दिनों से दैनिक COVID-19 मामले एक लाख से कम रहे हैं।

एक्टिव केस

CoronaVirus Update 6 March 2022

कल यानि शनिवार की बात करें तो कोविड के 5 हज़ार 921 नए केस सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार की बात करे तो कोरोना के 6 हज़ार 396 नए मामले सामने आए थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 59,442 सक्रिय मामलों के साथ 9,754 रिकवरी दर्ज की गई। कोरोना से अब तक 5,15,036 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Also Read :  यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE